Hindi
Trending

दुनिया की सबसे खतरनाक नौकरीयाँ The Most Dangerous Job on Earth

ऐसी नौकरीयाँ तो सिर्फ हिम्मत वाले लोग ही कर सकते है

जिन तारो में हजारो वोल्ट का करंट भरा हो उस पर कोई कैसे चल सकता है। जिन तारो के महज छू जाने से मौत तय है। उन तारो पर कैसे कोई रेंग सकता है। लेकिन यहा तो ये लोग इन हाई वोल्टेज तारो को ना सिर्फ छू रहए है। बल्कि उन पर चढ़कर काम भी कर रहए है। एक तो इतनी ऊंचाई उपर से हज़ारो वोल्ट करंट पास करने वाली ये हाई वोल्ट तार मतलब आगे कुआ पीछे खाई जरा सी चुख और जिंदगी खलास दोस्तों ये पापी पेट इंसानो से क्या क्या नहीं कराता है। ये पेट की आग है। जो इंसानो को ऐसा काम करने पर मजबूर कर देती है।

क्योकि दुनिया के लाखो अमीर लोग जितना खाना अपनी थालियों में छोड़ देते है। उसका आधा भी करोड़ो गरीबो को पेट भरने के लिए नसीब नहीं हो पाता और फिर मज़बूरी ऐसा काम करने पर मजबूर कर देती है। जहा चौबीस घंटे इन्हे मोत से पंजा लड़ाना पड़ता है। बिजली न भी हो तो गरीबो को कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ता क्योंकी उनके घरो में ना ही पंखा होता है। और ना ही टी वी लेकिन अगर अमीरो की बिजली एक मिंट के लिए भी कट जाये तो वो बेचैन हो जाते है। ऐ सी(AC) टी वी बंद हो जाते है। उनका काम रुक जाता है। और फिर जरूरत पड़ती है। इन लोगो की जो हेलिकॉपटर की मदद से इतनी उचाई पर लगे हाई वोल्टेज तारो तक पहुंचते है। और फिर अपनी जान पर खेलकर इन्हे ठीक करते है।

दोस्तों दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है। जो अपने ऐ सी दफ्तर में बैठकर इज़त शोहरत और खूब सारी दौलत कमा लेते है। वही दूसरी तरफ ऐसे भी लोग है। जिन्हे दो समय की रोटी के लिए अपनी जान दाव पर लगानी पड़ती है। ऐसी जॉब्स में गलती की कोई गुंजाईश नहीं होती अगर एक बार भी कोई चुख हुई तो सीधे ऊपर का टिकट कट जाता है।

फिर भी ये लोग हसी ख़ुशी ऐसे काम को अंजाम देते है। क्योंकी बात अपना और अपने परिवार का पेट पालने की होती है। दोस्तों लैंडमिनेस रीमूवर की भी नौकरी हर वक्त खतरे से भरी रहती है। क्योंकी इनका काम ही है। प्लांट किए गए बॉम्ब्स और माइंस को डिटेक्ट करके डीफयूज़ करना जिन्हे बेहद शातिराना तरिके से सिक्यूरटी कोर्सेस को टारगेट करने के लिए प्लांट किया जाता है। ये हर वक्त मौत के जबड़ो में फसे रहते है। और अब तक लाखो ट्रैनड प्रोफेशनल्स जो एंटी माइंस ऑपरेशन्स के लिए काम करते है। जिनका बॉम्ब डिफ़युसन स्कोद से लेना देना होता है। ये बोम्ब ब्लास्ट में अपनी जान गवाह चुके है। लाखो लाखो ऐसे लोग है। जो बोम्ब डिफ़युसन का काम करते है। और उनकी मोत हो जाती है।

अब बात फायर फाइटर्स की कर लेते है। यानी फायर ब्रिगेड की इनका काम भी कम चुनोतियो से भरा नहीं होता ये लोग बिना अपनी जान की परवाह किये आग के दरिया में कूद जाते है। ताकि मुश्किल में फसी ज़िंदगियों को बचाया जा सके अक्सर बड़ी इमारतों में आग लगने के दौरान ये फायर फाइटर्स लोगो को बचने के लिए अपनी जान पर खेल जाते है। कई बार तो इन्हे अपनी जान देकर अपना फ़र्ज़ निभाना पड जाता है। और हम जैसे लोग किसी एक्सीडेंट के दौरान यही सोचते रह जाते है। की अगर पुलिस को कॉल या एम्बुलेंस को कॉल किया तो खामखा पुलिस की पूछताछ के चकर में पद जाएगे हम भाग जाते है।
दुर्घटना देखते ही मदद करने के लिए हाथ नहीं बड़ाते और दूसरी तरफ ये फायर फाइटर्स हर मुश्किल का डटकर सामना करते है।ताकि आपके अपनों की जान बचा सके।

अब बात कर लेते है। स्टंट मेन की इनकी ज़िंदगी भी हर वक्त ज़िंदगी और मोत के दरमियान झूलती रहती है। फिल्मो में स्टंट्स सीन्स को देखकर सिनेमा में आपने तालियों की गड़गड़ाहट तो जरूर सुनी होगी लेकिन आपनी जान पर खेलकर ऐसे खतरनाक स्टंट सीन्स करने वाले स्टंट मेन और स्टंट वुमेनस तो बैक स्टेज पर ही छुपे रह जाते है। उन्हें मोत से पंजा लडाने पर भी वो सम्मान नसीब नहीं होता जो हीरो या हीरोइन को एक ही डायलॉग बोलने पर ही मिल जाता है। ऐसे लोगो का नाम तक हम में से कोई नहीं जानता
नजाने खतरनाक स्टंट्स करते वक्त कितने ही लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। कई लोग हमेशा के लिए अपाहिज हो गए है। फिर भी इन स्टंट मैनस को अपना पेट पालने के लिए ऐसा करना पड़ता है।

और सबसे बड़ी दिलेरी तो उन लोगो की होती है। जिन्हे ना सम्मान मिलता है। ना इज़त और ना ही धन उन्हें मिलता है। तो बस तिरस्कार और वो है। हमारे देश में काम करने वाले उस प्रजाति के लोग जो गटर में उतरते है। नदी नालो में उतरते है। और साफ सफाई का काम करते है। और जो हमारा कचरा साफ करते है। हमारी नाली को साफ़ करते है। इन लगो का जीवन बेहद कम होता है। दोस्तों इतनी गन्दी सदान वाली जगह पर घुसना बिना कपड़ो के अपने आप को डुबो लेना और सफाई का काम करना ये वाके में बहादुरी का काम है। अगर ये सफाई कर्मचारी न रहए तो हर शहर में बीमारिया और गंदगी फ़ैल जाए लेकिन क्या इन लोगो को वो इज़त और सम्मान मिलता है। बिलकुल भी नहीं इन्हे एक अलग नज़र से देखा जाता है।

तो अगर जब भी ऐसा कोई आदमी आपके घर काम करने आए तो उसे बाहर बैठो अंदर नहीं घुसना दूसरे गिलास में पानी देना इस किस्म की चीज़े संभल कर कीजिये उन्हें बुरा ना लगे वो आपके लिए है। आपके लिए सेवा कर रहए है। उनका भी हक़ बनता है। वो भी आप ही की तरह इंसान है। आपसे बेहतर इंसान है। जो ऐसा काम कर रहए है। सफाई का काम कर रहए है। असली सफाई कर्मचारी इन्हे सलाम कीजिये इन्हे परनाम कीजिये ये वाके में इस देश की ताकत है। जितना हो सके इस सन्देश को शेयर कीजिये फेसबुक पर व्हाट्सप्प पर ताकि लोगो को समझ आ सके दो समय की रोटी कमाना कितना मुश्किल है। जिसे हम अपनी थालियों में छोड़ दिया करते है।

उतना ही ले थाली में की व्यर्थ न जाए नाली में शेयर कीजिये इस सन्देश को।
धन्यावाद।

Leave a Reply

Back to top button